बिहार के सारण में एक पिता ने अपनी सात बेटियों के लिए जो किया, वो आज सबके लिए मिसाल बन गया है। नाम है राजकुमार सिंह, लोग इन्हें कमल सिंह भी कहते हैं। इनकी सात बेटियां हैं। सातों बेटियों को पढ़ाने के लिए पिता ने आटा चक्की चलाई। लोग ताने देते रहे, पर पिता डटे रहे। आज सातों बेटियां पुलिस और सुरक्षा बलों में नौकरी कर रही हैं। गांव में लोग इन्हें अब 'सिंह सिस्टर्स' कहकर बुलाते हैं।
