Get App

US Tariffs: भारत पर फिर बढ़ सकता है ट्रंप टैरिफ का बोझ, चीन पर भी सख्ती की तैयारी

US Tariffs: अमेरिका भारत, चीन और कई अन्य देशों पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये देश घरेलू उद्योगों को सब्सिडी देकर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भारत पर अतिरिक्त शुल्क कितना लगेगा, यह व्यापार समझौते की शर्तों पर निर्भर करेगा।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 9:58 PM
US Tariffs: भारत पर फिर बढ़ सकता है ट्रंप टैरिफ का बोझ, चीन पर भी सख्ती की तैयारी
अमेरिकी जांच के दायरे में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देश शामिल हैं।

US Tariffs: अमेरिका भारत, चीन और कई अन्य देशों पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये देश सब्सिडी के जरिए अपने घरेलू उद्योगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

Wall Street Journal (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर इस मामले में जल्द जांच के नतीजे घोषित कर सकते हैं। यह जांच कई महीने से चल रही है। इसमें चीन, यूरोपीय संघ और 14 अन्य देशों में औद्योगिक सब्सिडी की समीक्षा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है।

भारत पर बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव

इस जांच के नतीजों के बाद अमेरिका कई देशों से आने वाले उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा सकता है। भारत भी इसकी जद में आ सकता है। हालांकि, भारत पर टैरिफ कितना बढ़ेगा, यह ट्रंप प्रशासन के साथ हुए व्यापार समझौते की शर्तों पर निर्भर करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें