Copper Related Stocks: तांबे की कीमतों में तेज गिरावट से कई कंपनियों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। कॉपर सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसका फायदा खासतौर पर उन कंपनियों को मिल सकता है, जो तांबे का इस्तेमाल कच्चे माल के तौर पर करती हैं। इनमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एयर कंडीशनर और पावर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं।
