Get App

आइकिया इंडिया की कमाई 14% बढ़कर 2100 करोड़ रुपये रही, FY29 तक मुनाफा में आने की उम्मीद

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान आइकिया इंडिया के ई-कॉमर्स कारोबार में सालाना आधार पर 28 फीसदी की वृद्धि हुई। अब कुल रेवेन्यू में कंपनी के ऑनलाइन कारोबार की हिस्सेदारी करीब 29 फीसदी तक पहुंच गई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 5:49 PM
आइकिया इंडिया की कमाई 14% बढ़कर 2100 करोड़ रुपये रही, FY29 तक मुनाफा में आने की उम्मीद
IKEA India के पास फिलहाल देश में आठ स्टोर हैं। कंपनी अगले पांच वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर 30 करने की योजना बना रही है।

स्वीडन की फर्नीचर और होम फर्निशिंग कंपनी आइकिया इंडिया के रेवेन्यू में अच्छी दिखी है। सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी देश में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार करने के साथ ऑनलाइन कारोबार को तेजी से बढ़ा रही है।

FY29 तक प्रॉफिट में आने की उम्मीद

हालांकि, कंपनी ने इस अवधि के दौरान हुए घाटे के आंकड़े साझा नहीं किए। लेकिन IKEA India के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) मुरली अय्यर ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029 तक मुनाफे में आने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक मुनाफे में आने का लक्ष्य रखा था, जिसे अब एक साल पहले कर दिया गया है।

एबिड्टा ग्रोथ सालाना आधार पर 10 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें