Get App

पंजाब चुनाव 2027: 'पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर'; BJP और अकाली दल के गठबंधन पर PM मोदी का आया पहला बयान

BJP-SAD Alliance: पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के दोबारा साथ आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने अकाली दल की एनडीए में वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। यह स्वाभाविक साझेदारी है, जिसका उद्देश्य पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण करना है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 4:46 PM
पंजाब चुनाव 2027: 'पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर'; BJP और अकाली दल के गठबंधन पर PM मोदी का आया पहला बयान
BJP-SAD Alliance: पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-शिअद गठबंधन से पंजाब में जन-हितैषी शासन सुनिश्चित होगा

BJP-SAD Alliance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (24 नवंबर) को कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और SAD ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को अपने गठबंधन की घोषणा की। दोनों पार्टियों ने इसे एक ‘राष्ट्रीय और भावनात्मक’ समझौता बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की राजग में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर।" प्रधानमंत्री ने कहा कि BJP और अकाली दल के बीच एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले और राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी), आडवाणी जी (पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी) और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा संवारा गया अकाली दल-BJP गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।"

बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें