Get App

'मैं किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं'; सपा के 26 सीट के ऑफर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भड़के, दी तीखी प्रतिक्रिया

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। सपा ने कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर दिया है। लेकिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस पर दोटूक जवाब देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रही। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा आपसी सहमति और सम्मान के आधार पर होता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 3:58 PM
'मैं किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं'; सपा के 26 सीट के ऑफर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भड़के, दी तीखी प्रतिक्रिया
UP Election 2027: सपा की तरफ से कांग्रेस को 26 सीटों के प्रस्ताव ने INDIA गठबंधन के भीतर सियासी खींचतान को उजागर कर दिया है

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। इस बीच, सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिए जाने की खबरों पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार (24 नवंबर) को सपा पर हमला बोलते हुए साफ कहा कि कांग्रेस किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा आपसी सहमति और सहयोग से होता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने 26 सीटों के प्रस्ताव को लेकर कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि समाजवादी पार्टी ने कब ऐसा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटें मांगने और आपसी सहयोग के बीच बड़ा अंतर होता है।

'गठबंधन में कोई किसी से कुछ मांगता नहीं'

इमरान मसूद ने सपा की तरफ से कांग्रेस को यूपी चुनाव में 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव देने पर न्यूज एजेंसी IANS से कहा, "मुझे तो पता नहीं कब दे रही है। आपको (रिपोर्टर) पता होगा। मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "सीटें मांगने और गठबंधन में आपसी सहयोग करने के बीच फर्क होता है। गठबंधन में किसी को कुछ मांगने की जरूरत नहीं होती, बल्कि दोनों पार्टियां आपसी सहमति और सहयोग से फैसला करती हैं।" कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन इसी आपसी सहयोग के आधार पर बनता है। दोनों दल बैठकर बातचीत करेंगे और सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय करने की कोशिश करेंगे।

सपा सिर्फ 26 सीटें देने पर राजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें