Get App

SIP Calculator: ₹5000 की SIP को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड में कैसे बांटें? समझिए जोखिम और रिटर्न का हिसाब

SIP Calculator: ₹5000 की SIP को लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड में बांटने का तरीका समझना जरूरी है। जानिए कम, संतुलित और ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए कितना निवेश सही हो सकता है। साथ ही समझिए 15 साल में कितना फंड बनेगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 3:13 PM
SIP Calculator: ₹5000 की SIP को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड में कैसे बांटें? समझिए जोखिम और रिटर्न का हिसाब
लार्ज कैप फंड मार्केट कैप के लिहाज से देश की 100 सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं।

SIP Calculator: बहुत से निवेशक SIP शुरू करना चाहते हैं, मगर उलझन में रहते हैं कि पैसा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड में कितना लगाएं? यह सवाल बहुत अहम है। क्योंकि तीनों कैटेगरी का जोखिम और रिटर्न एक जैसा नहीं होता।

इसलिए अगर आप ₹5,000 की मंथली SIP करना चाहते हैं, तो उसका बंटवारा आपकी उम्र से ज्यादा निवेश की अवधि, जोखिम उठाने की क्षमता और वित्तीय लक्ष्य पर निर्भर होना चाहिए।

लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में अंतर

लार्ज कैप फंड मार्केट कैप के लिहाज से देश की 100 सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। इन कंपनियों का कारोबार आमतौर पर स्थापित होता है। इसलिए इनके शेयरों में उतार-चढ़ाव कम हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें