Get App

IPO: खुलने वाले हैं इन 4 कंपनियों के आईपीओ, जानिए इश्यू की सबसे जरूरी बातें

मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) और मातंगी रबर अगले महीने की शुरुआत में आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। इससे आईपीओ बाजार में रौनक लौटेगी। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग के बाद आईपीओ मार्केट में कम गतिविधियां दिखी हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 2:29 PM
IPO: खुलने वाले हैं इन 4 कंपनियों के आईपीओ, जानिए इश्यू की सबसे जरूरी बातें
इंडस्ट्रियल सर्विसेज सेक्टर में काम करने वाली Monomark Engineering का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा।

दिसंबर के पहले हफ्ते में निवेशकों को दो आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) और मातंगी रबर अगले महीने की शुरुआत में आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। आईपीओ से आने वाले पैसे का इस्तेमाल दोनों कंपनियां कारोबार के विस्तार और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतें पूरी करने के लिए करेंगी। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों में लिस्ट होंगे।

मातंगी रबर का आईपीओ 1 दिसंबर को खुलेगा

Matangi Rubber का IPO 1 दिसंबर को खुलेगा। यह 3 दिसंबर को बंद होगा। Monomark Engineering का IPO 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

मातंगी रबर के IPO के लिए एंकर निवेशक 30 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। मोनोमार्क इंजीनियरिंग का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 1 दिसंबर को खुलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें