Get App

UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को ऑफर की सिर्फ 26 सीटें, Congress ने सपा को सौंपी 130 सीटों की लिस्ट

UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार (24 नवंबर) को दूसरे दौर की बातचीत की। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बैठक से पहले कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे बातचीत की जाएगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 2:00 PM
UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को ऑफर की सिर्फ 26 सीटें, Congress ने सपा को सौंपी 130 सीटों की लिस्ट
UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी अपनी सहयोगी कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें देने को तैयार है

UP Elections 2027: अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (SP) को 130 सीटों की एक लिस्ट सौंपी है, जिन पर वह चुनाव लड़ना चाहती है। इसके जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें देने की पेशकश की है। सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार (24 नवंबर) को पत्रकारों से कहा, "बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था। मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं। फिर आज बात करने जा रहे हैं।" हालांकि, अभी राम गोपाल के बयान पर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई बैठक में दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत महज 20 मिनट चली। सूत्रों ने बताया कि बैठक में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे सकारात्मक सोच और आपसी सहमति की भावना का परिणाम बताया। सपा के मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने बैठक के बाद कहा कि बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विचार सुने। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बातचीत का दूसरा दौर मंगलवार को होगा।"

कांग्रेस ने सौंपी 26 सीटों की लिस्ट

समाजवादी पार्टी के एक सूत्र ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ 26 सीटों की एक लिस्ट दी है। इनमें वे दो सीटें शामिल हैं जिन पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जैसे रामपुर खास और फरेंदा...। जबकि चार ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर शामिल है। समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस को दी गई बाकी 20 सीटों में बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें