2027 Punjab Polls: पंजाब चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान

Punjab Election 2027: पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। छह साल की दूरी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि दोनों पार्टियां 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Punjab Election 2027: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल फिर से साथ में चुनाव लड़ेंगे

Punjab Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक बार फिर से साथ में मिलकर लड़ेंगे। मंगलवार (24 नवंबर) को नई दिल्ली में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने अपने गठबंधन की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्यालय में इसकी आधिकारिक घोषणा की।

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और अकाली दल के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है। अकाली दल ने अब समाप्त हो चुके तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में BJP से अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। इससे पहले अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। शाह ने पिछले महीने दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन का संकेत दिया था। इस महीने 1 नवंबर को अपनी चंडीगढ़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा था कि पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।