Get App

Audi India ने भी कीमतें बढ़ाने का किया ऐलान, 1 जनवरी से 2% तक चढ़ेंगे दाम

जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी इंडिया (Audi India) अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा रही है। कंपनी ने 1 जनवरी, 2027 से भारत में अपने मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 2:55 PM
Audi India ने भी कीमतें बढ़ाने का किया ऐलान, 1 जनवरी से 2% तक चढ़ेंगे दाम
कंपनी ने 1 जनवरी, 2027 से भारत में अपने मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी इंडिया (Audi India) अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा रही है। कंपनी ने 1 जनवरी, 2027 से भारत में अपने मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी इसके सभी मॉडलों पर लागू होगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह फैसला मुख्य रूप से इनपुट लागत (उत्पादन लागत) में भारी बढ़ोतरी के कारण लिया गया है।

यह नई बढ़ोतरी 2026 में ऑडी इंडिया का दूसरा प्राइस रिवीजन है, क्योंकि ऑटोमेकर ने पहले इस साल 1 अप्रैल से अपने सभी मॉडल रेंज में कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह प्राइस रिवीजन उसके सभी मॉडल रेंज पर लागू होगा।

ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, "बढ़ती इनपुट कॉस्ट को देखते हुए , हम 2 फीसदी तक का प्राइस रिवीजन लागू करेंगे। यह एडजस्टमेंट हमारे बिजनेस की लॉन्ग-टर्म सस्टेनेबिलिटी बनाए रखने के लिए जरूरी है। हमने इस रिवीजन को जितना हो सके उतना कम रखा है, और हमारा फोकस कस्टमर्स को ऐसा ओनरशिप एक्सपीरियंस देने पर है जो ब्रांड पर उनके भरोसे को मजबूत करे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें