Kotak Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक नजरिया बनाए रखा है। अपनी 23 नवंबर 2026 की स्ट्रैटेजी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कई कंपनियों के शेयरों पर अपनी राय दी है। इनमें 10 शेयर ऐसे हैं, जिनमें मौजूदा भाव से करीब 20% या इससे ज्यादा तेजी की संभावना है।
इस लिस्ट में ONGC सबसे ऊपर है। Kotak ने इसके लिए ₹355 की फेयर वैल्यू तय की है। शेयर का मौजूदा भाव ₹222.85 है। इस हिसाब से इसमें करीब 59.3% तेजी की गुंजाइश है। Jio Financial Services के लिए ₹315 की फेयर वैल्यू दी गई है। मौजूदा भाव ₹219.70 के मुकाबले इसमें करीब 43.4% तेजी का अनुमान है।
इन 10 शेयरों में तेजी की कितनी गुंजाइश?
फाइनेंशियल शेयरों पर भरोसा
Kotak की पसंद में फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों की अच्छी हिस्सेदारी है। SBI Life Insurance में मौजूदा भाव से करीब 39.9% तेजी की संभावना है। Bajaj Finserv के लिए यह अनुमान 38.8% है। वहीं HDFC Life Insurance में 30.4% और HDFC Bank में 28.4% तेजी की गुंजाइश बनती है।
ब्रोकरेज की लिस्ट में Hindalco Industries और Adani Enterprises भी शामिल हैं। Hindalco के लिए ₹1,200 की फेयर वैल्यू तय की गई है। मौजूदा भाव के हिसाब से इसमें करीब 33.3% तेजी की संभावना है। Adani Enterprises के लिए ₹3,430 की फेयर वैल्यू दी गई है। इसमें करीब 28.1% तेजी का अनुमान है।
ITC और Eternal के लिए क्रमशः ₹360 और ₹435 की फेयर वैल्यू तय की गई है। मौजूदा भाव के मुकाबले इनमें करीब 19.6% और 20.1% तेजी की गुंजाइश है।
बाजार पर क्या है Kotak की राय?
Kotak भारतीय शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक है, लेकिन ब्रोकरेज ने निकट अवधि में उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका भी जताई है। हालिया तेजी के बाद शेयरों के वैल्यूएशन में और बढ़ोतरी की गुंजाइश सीमित हो सकती है। ऐसे में आगे बाजार की चाल कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी पर निर्भर करेगी।
ब्रोकरेज को फिलहाल लार्जकैप शेयरों में ज्यादा मौके दिख रहे हैं। खासकर फाइनेंशियल सेक्टर उसकी पसंद में शामिल है। रिपोर्ट में दी गई फेयर वैल्यू 12 महीने के अनुमान हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।