स्वीडन की फर्नीचर और होम फर्निशिंग कंपनी आइकिया इंडिया के रेवेन्यू में अच्छी दिखी है। सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी देश में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार करने के साथ ऑनलाइन कारोबार को तेजी से बढ़ा रही है।
FY29 तक प्रॉफिट में आने की उम्मीद
हालांकि, कंपनी ने इस अवधि के दौरान हुए घाटे के आंकड़े साझा नहीं किए। लेकिन IKEA India के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) मुरली अय्यर ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029 तक मुनाफे में आने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक मुनाफे में आने का लक्ष्य रखा था, जिसे अब एक साल पहले कर दिया गया है।
एबिड्टा ग्रोथ सालाना आधार पर 10 फीसदी
मंगलवार को वर्चुअल बातचीत के दौरान अय्यर ने बताया कि कंपनी की EBITDA सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ी है। उनके मुताबिक, यह कंपनी की प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर फोकस करने की रणनीति का नतीजा है। IKEA India के कारोबार में ऑनलाइन बिक्री की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।
कुल बिजनेस में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 29%
सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान आइकिया इंडिया के ई-कॉमर्स कारोबार में सालाना आधार पर 28 फीसदी की वृद्धि हुई। अब कुल रेवेन्यू में कंपनी के ऑनलाइन कारोबार की हिस्सेदारी करीब 29 फीसदी तक पहुंच गई है। सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर की संख्या 13.5 फीसदी बढ़कर 11 लाख हो गई। कंपनी ने गोवा, चेन्नई, कोयंबटूर, सेलम और मदुरै जैसे नए बाजारों में भी अपनी ई-कॉमर्स सेवाओं का विस्तार किया है।
फर्नीचर से सबसे ज्यादा कमाई, फूड बिजनेस की हिस्सेदारी भी बढ़ी
कंपनी के रेवेन्यू में फर्नीचर की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बनी हुई है। कुल कमाई में इसका योगदान 55 फीसदी है। वहीं, कंपनी के फूड बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़कर 10 फीसदी हो गई है।
मुरली अय्यर के मुताबिक, आने वाले वर्षों में कंपनी के फूड कारोबार का योगदान वैश्विक स्तर के अनुरूप करीब 6-7 फीसदी तक आने की उम्मीद है। इसके लिए कंपनी छोटे शहरों में छोटे आकार के स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रही है।
अगले 5 साल में 30 स्टोर खोलने की योजना
IKEA India के पास फिलहाल देश में आठ स्टोर हैं। कंपनी अगले पांच वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर 30 करने की योजना बना रही है। इनमें ज्यादातर स्टोर छोटे फॉर्मेट के होंगे। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल सिटी स्टोर उसके कुल स्टोर कारोबार में करीब 20 फीसदी योगदान देते हैं। छोटे फॉर्मेट के स्टोर के जरिए कंपनी ज्यादा शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है।
स्थानीय स्तर पर बने सामान की हिस्सेदारी 50% करेगी कंपनी
IKEA अपनी लागत कम करने और मुनाफे की स्थिति बेहतर बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर भी काम कर रही है। मुरली अय्यर ने बताया कि कंपनी अपने स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की हिस्सेदारी मौजूदा 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करना चाहती है। अगले दो वर्षों में IKEA के स्टोर में ज्यादा स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद देखने को मिलेंगे।
IKEA के बिजनेस सेगमेंट में भी 18% की बढ़ोतरी
कंपनी का IKEA for Business सेगमेंट भी अच्छी ग्रोथ दर्ज कर रहा है। वित्त वर्ष 2026 में इस कारोबार में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। रेडी-टू-मूव होम, ऑफिस प्रोजेक्ट, कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था, गेस्ट हाउस, शो फ्लैट और को-लिविंग स्पेस जैसे सेगमेंट से कंपनी को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं। IKEA India के CEO पैट्रिक एंटोनी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ अपने कारोबार का विस्तार करना नहीं है, बल्कि