JM Financial Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने पावर, स्टील और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें BHEL, Tata Steel और Chalet Hotels शामिल हैं। ब्रोकरेज को अगले 12 महीनों में इन शेयरों में 23% से 47% तक तेजी की उम्मीद है।
JM फाइनेंशियल ने सरकारी कंपनी BHEL पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए ₹535 का टारगेट दिया है। इसमें मौजूदा स्तर से 23.3% तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज को देश में थर्मल पावर की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है।
भारत में 20 GW से ज्यादा थर्मल पावर प्रोजेक्ट DBFOO मॉडल के तहत प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 8 GW के प्रोजेक्ट EPC रूट पर हैं। करीब 10 GW क्षमता के प्रोजेक्ट कोल आवंटन से जुड़े हैं। BHEL के पास पहले से करीब 35 GW का ऑर्डर बुक है।
ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप की टाटा स्टील को भी खरीदने की सलाह दी है। यह मौजूदा भाव से करीब 47.2% तक चढ़ सकता है। कंपनी का APL Apollo Tubes के साथ समझौता ब्रोकरेज की निवेश रणनीति का अहम हिस्सा है। इसके तहत Tata Steel का ट्यूब और कलर-कोटेड कारोबार APL Apollo के मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क से जुड़ेगा।
हालांकि, इस सौदे का फायदा तुरंत कमाई में नहीं दिखेगा। मैनेजमेंट के मुताबिक, EPS में बढ़ोतरी का असर दिखने में करीब 3 से 3.5 साल लग सकते हैं। कंपनी के कर्ज और यूरोप के कारोबार पर भी नजर रखनी होगी।
JM Financial ने Chalet Hotels पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट ₹1,120 है। इसमें करीब 35.9% तेजी की संभावना है।
यह होटल कंपनी अगले पांच साल में होटल कमरों की संख्या 3,389 से बढ़ाकर 5,425 करना चाहती है। इसके लिए FY27 से FY29 के दौरान करीब ₹3,500 करोड़ खर्च करने की योजना है। ब्रोकरेज को कॉरपोरेट ट्रैवल, शादियों और बिजनेस इवेंट्स से होटल कारोबार में सुधार की उम्मीद है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।