Get App

सोनिया गांधी के बचपन वाले घर को मिलेगी नई पहचान, जिस घर में बीता बचपन अब बनेगा म्यूजियम

सोनिया गांधी के बचपन का इटली वाला घर फिर चर्चा में है। वेनेटो के लुसियाना गांव में मौजूद 6 कमरों वाले इस घर को 'इंडियन हाउस' कहा जाता है। इसे 2020 में इटली में रहने वाले भारतीय कारोबारी सुखदेव सिंह कांग ने खरीदा था। अब वह इसे म्यूजियम बनाना चाहते हैं, जहां सोनिया गांधी के बचपन की तस्वीरें और यादें रखी जाएं। सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' के बाद इस घर में लोगों की रुचि और बढ़ गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 9:34 AM
सोनिया गांधी के बचपन वाले घर को मिलेगी नई पहचान, जिस घर में बीता बचपन अब बनेगा म्यूजियम
इटली के लुसियाना गांव में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर, जिसे लोग अब 'इंडियन हाउस' कहते हैं। मालिक सुखदेव सिंह कांग इसे म्यूजियम बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बचपन से जुड़ा इटली का एक पुराना घर फिर से सुर्खियों में है। 6 कमरों वाले इस घर को लोग अब 'इंडियन हाउस' कहते हैं। इटली में रहने वाले भारतीय कारोबारी सुखदेव सिंह कांग ने इसे साल 2020 में खरीदा था। अब वह चाहते हैं कि इस घर को म्यूजियम बनाया जाए, जहां सोनिया गांधी के बचपन से जुड़ी तस्वीरें और यादें रखी जा सकें। सोनिया गांधी ने अपना बचपन इटली के वेनेटो इलाके में बिताया था। वहीं उनका पुराना घर आज भी मौजूद है। पत्थर और कंक्रीट से बना यह घर अब फिर सुर्खियों में आ गया है।

Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' आने के बाद उनके बचपन और इटली से जुड़े दिनों में लोगों की रुचि बढ़ गई है। इसी के साथ उनके बचपन के घर को म्यूजियम बनाने की बात भी सामने आई है। घर के मालिक चाहते हैं कि लोग यहां आकर सोनिया गांधी के शुरुआती जीवन को करीब से जान सकें।

किस गांव में है ये 'इंडियन हाउस'?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें