Get App

पहाड़ और सीमा पर अब आसानी से लगेगा बंकर, IIT Dharwad ने बनाया 90% हल्का पोर्टेबल बंकर

IIT धारवाड़ ने भारतीय सेना के लिए 500 किलो का हल्का और पोर्टेबल बंकर बनाया है, जो पुराने 5,000 किलो के सैंडबैग बंकर से करीब 90% हल्का है। इसे सेना की 6 इंजीनियर रेजिमेंट के साथ मिलकर तैयार किया गया है। ये बंकर छोटे हथियारों की गोली से जवानों को सुरक्षा देगा और पहाड़ी व सीमावर्ती इलाकों में आसानी से लगाया जा सकेगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 9:09 AM
पहाड़ और सीमा पर अब आसानी से लगेगा बंकर, IIT Dharwad ने बनाया 90% हल्का पोर्टेबल बंकर
IIT धारवाड़ के शोधकर्ताओं ने भारतीय सेना के लिए 500 किलो का हल्का पोर्टेबल बंकर विकसित किया है, जो पुराने बंकरों से 90% हल्का है।

IIT धारवाड़ : भारतीय सेना के लिए IIT धारवाड़ के लोगों ने एक हल्का और आसानी से ले जाने वाला बंकर बनाया है। इसका वजन करीब 500 किलो है, जबकि पुराने सैंडबैग वाले बंकर का वजन 5,000 किलो से भी ज्यादा होता है। इस नए बंकर से पहाड़ी और दूर के इलाकों में सेना के लिए सुरक्षा पहुंचाना आसान हो जाएगा। देश में सेना के लिए देसी तकनीक बनाने पर लगातार काम हो रहा है। इसी में कर्नाटक के IIT धारवाड़ ने सेना के लिए एक हल्का पोर्टेबल बंकर तैयार किया है। सोचने वाली बात ये है कि इसका वजन पुराने सैंडबैग बंकर से करीब 90% कम है।

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे ऐसे बनाया गया है कि इसे खोलकर अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जा सके और जरूरत वाली जगह पर आसानी से लगाया जा सके। खासकर सीमा और पहाड़ी इलाकों में, जहां भारी सामान पहुंचाना मुश्किल होता है, वहां ये तकनीक बहुत काम आ सकती है।

पुराने बंकर से 10 गुना हल्का है नया बंकर

आमतौर पर सेना के लिए बनाए जाने वाले सैंडबैग बंकर काफी भारी होते हैं। इनका वजन 5,000 किलो से भी ज्यादा हो सकता है। ऐसे भारी ढांचे को दूर-दराज की जगहों तक पहुंचाने में काफी मेहनत और सामान लगता है। IIT धारवाड़ की टीम ने इसी परेशानी को देखते हुए सबसे हल्का बंकर बनाया है। संस्थान के मुताबिक, ये बंकर जवानों को छोटे हथियारों की गोली से बचाने के लिए बनाया गया है। इसकी जांच भी की जा चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें