Get App

Nvidia की चमक बिखरी एशियाई बाजारों में, Samsung-SK Hynix के दम पर दक्षिण कोरियाई बाजार में बहार, लेकिन इस बात ने किया परेशान

Asian Market Rally: गुरुनानक जयंती पर आज घरेलू शेयर मार्केट बंद है तो दूसरी तरफ एशियाई मार्केट में बहार छाई हुई है। गिफ्ट निफ्टी भी उछल गया है। एनवीडिया (Nvidia) में सीईओ के तौर पर जेनसेन हुआंग की वापसी ने एशियाई बाजारों में जोश भर दिया है। जानिए एनवीडिया में जेनसेन की वापसी से कैसा सपोर्ट मिला और क्या अब सारी चिंताएं दूर हो गई हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 8:32 AM
Nvidia की चमक बिखरी एशियाई बाजारों में, Samsung-SK Hynix के दम पर दक्षिण कोरियाई बाजार में बहार, लेकिन इस बात ने किया परेशान
Nvidia fuels Asian Market: अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया में सीईओ के तौर पर को-फाउंडर जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी हुई तो बहार एशियाई बाजारों तक छा गई।

Nvidia fuels Asian Market: अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया में सीईओ के तौर पर को-फाउंडर जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी हुई तो बहार एशियाई बाजारों तक छा गई। हुआंग की वापसी ने एशियाई शेयर बाजारों में सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों को रॉकेट बना दिया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) करीब 7% चढ़ गया। एनवीडिया के के मेमोरी चिप पार्टनर एसके हीनिक्स (SK Hynix) और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) के शेयर इंट्रा-डे में 9% तक चढ़ गए। वहीं जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) इंडेक्स भी 4% से अधिक ऊपर चढ़ गया। साथ ही एनवीडिया को चिप टेस्टिंग इक्विपमेंट देने वाली एडवांटेस्ट (Advantest) के शेयर तो करीब 15% उछल पड़े। ताइवान में दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी TSMC (ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी) के शेयर 9.9% तक चढ़ गए, जिससे ताइवान का Taiex इंडेक्स करीब 9% मजबूत हुआ।

Nvidia की वापसी से AI Stocks को मिला सहारा

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग से ईटोरो (eToro) में एशिया-पैसिफिक और मध्य पूर्व के प्रमुख एनालिस्ट जोश गिलबर्ट (Josh Gilbert) का कहना है कि जेनसेन हुआंग की वापसी से एनवीडिया के शेयर चमक उठे और फिर एशियाई मार्केट खुलने पर इसमें भी बहार दिखी। हुआंग के अचानक वापस आने से बाजार को काफी राहत मिली है। इससे पहले उनके कई एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का खुलासा होने के बाद उन्हें एनवीडिया से निकाल दिया गया था, जिसके चलते एआई स्टॉक्स को शॉक लग गया था लेकिन अब उनकी वापसी पर एनवीडिया के शेयर 31% उछल पड़े। कंपनी के बोर्ड ने हुआंग पर भरोसा जताया तो इसका असर मार्केट पर भी दिखा। इसके साथ फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (Philadelphia Semiconductor Index) भी 14% उछल गया और इस इंडेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

लेकिन बनी हुई है एआई निवेश से जुड़ी चिंताएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें