Get App

Prakash Gurpurb पर आज शेयर मार्केट बंद; लेकिन क्रूड, सोने-चांदी की होगी ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग

Market Closed on 24th Nov: कार्तिक महीने की पूर्णिमा को आज गुरुनानक जयंती के मौके पर इक्विटी मार्केट में कारोबार नहीं होगा। वहीं कमोडिटी मार्केट में यानी कच्चे तेल, सोना-चांदी, और नेचुरल गैस इत्यादि की ट्रेडिंग होगी। जानिए कमोडिटी मार्केट के इवनिंग सेशन की टाइमिंग और इस साल अब किस दिन और मार्केट बंद रहने वाला है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 7:49 AM
Prakash Gurpurb पर आज शेयर मार्केट बंद; लेकिन क्रूड, सोने-चांदी की होगी ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग
Market Closed on Prakash Gurpurb Sri Guru Nanak Dev: आज गुरुनानक जयंती पर शेयर मार्केट में कारोबार बंद है।

Market Closed on Prakash Gurpurb Sri Guru Nanak Dev: स्टॉक मार्केट में आज कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं कमोडिटी मार्केट में दूसरे यानी इवनिंग सेशन में सामान्य रूप से कारोबार होगा। बीएसई पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज प्रकाश गुरुपरब श्री गुरुनानक देव के चलते इक्विटी मार्केट बंद रहेगा। यह परब हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा को पड़ता है और गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे। आज के बाद अब शनिवार और रविवार की आम छुट्टी के अलावा अब सिर्फ अगले महीने 25 दिसंबर को शुक्रवार के दिन इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहेगा और उस दिन कमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन भी बंद रहेगा।

कमोडिटी मार्केट की क्या है टाइमिंग

घरेलू कमोडिटी मार्केट में मॉर्निंग सेशन में सुबह 9 से 5 बजे तक कारोबार होता है, जोकि आज बंद रहेगा। वहीं इसके बाद इवनिंग सेशन शुरू होता है, जोकि आज खुला है। इवनिंग सेशन की टाइमिंग शाम बजे से रात 11:55 PM तक है। कमोडिटी मार्केट में गोल्ड, सिल्वर, क्रूड, कॉपर, एलुमिनियम इत्यादि की ट्रेडिंग होती है।

अभी क्या है इक्विटी मार्केट की स्थिति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें