Gold Loan: सोने की कीमतों में तेजी के बीच गोल्ड लोन का कारोबार तेजी से बढ़ा। लोगों ने अपनी सोने की ज्वेलरी गिरवी रखकर बड़ी रकम उधार ली। लेकिन अब सोने के भाव में 30% से ज्यादा की गिरावट ने लोन देने वाली कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। इसकी वजह है Loan-to-Value (LTV) रेशियो का बढ़ना। इससे कर्ज की वसूली का जोखिम बढ़ सकता है।
