West Bengal Rename: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार (23 नवंबर) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने का प्रस्ताव विधानसभा के चार दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, "पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
