Kal Ka Mausam: देशभर में कल यानी 24 नवंबर को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर फोरकास्ट बुलेटिन के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
