Get App

UP News: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी कच्ची शराब! झांसी में तस्करी का जुगाड़ देख पुलिस के उड़े होश, महिला गिरफ्तार

UP News:उत्तर प्रदेश के झांसी में अवैध शराब के कारोबार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक घर के आंगन में लगे हैंडपंप से पानी की जगह कच्ची शराब निकल रही थी। जांच में हैंडपंप के नीचे अंडरग्राउंड सीक्रेट टैंक होने का पता चला। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 30 लीटर शराब बरामद की और 1,000 लीटर नष्ट कर दी। मामले में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 6:12 PM
UP News: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी कच्ची शराब! झांसी में तस्करी का जुगाड़ देख पुलिस के उड़े होश, महिला गिरफ्तार
UP News: झांसी में चलाए गए अभियान के दौरान 340 लीटर अवैध शराब जब्त और 4,300 लीटर लहन नष्ट किया गया

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से अवैध शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के आंगन में लगे सामान्य से दिखने वाले हैंडपंप से पानी की जगह कच्ची शराब निकल रही थी। झांसी पुलिस और आबकारी विभाग की जॉइंट टीम ने जब इस हैंडपंप को चलाया तो उससे पानी के बजाय अवैध देसी शराब निकलने लगी। जांच में पता चला कि हैंडपंप को जमीन के नीचे बनाए गए एक सीक्रेट टैंक से कनेक्ट किया गया था। इसमें अवैध शराब जमा करके रखी जाती थी। इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने यह कार्रवाई 21 नवंबर को झांसी में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जबकि करीब 1,000 लीटर जहरीली शराब नष्ट कर दी गई।

हैंडपंप के नीचे बना रखा था शराब का सीक्रेट ठिकाना

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात शराब छिपाने का तरीका था। आरोपी पक्ष ने घर के आंगन में लगे हैंडपंप को सामान्य पानी के स्रोत की तरह दिखाया हुआ था। लेकिन इसके नीचे जमीन में शराब जमा करने की व्यवस्था बनाई गई थी। आबकारी और पुलिस अधिकारियों की जांच में सामने आया कि हैंडपंप को कथित तौर पर सीक्रेट अंडरग्राउंड टैंक से जोड़ा गया था। इसके जरिए कच्ची शराब को हैंडपंप से बाहर निकाला जा रहा था, जिससे पहली नजर में किसी को भी शक नहीं होता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें