IMD Weather Update 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी 23 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 से 27 नवंबर 2026 के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में अगले चार दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। लेकिन सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बन सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। दूसरी तरफ मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली-NCR में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?
रात का तापमान गिरेगा, सुबह कोहरे की आशंका
तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी
मध्य और पूर्वी भारत में गिरेगा न्यूनतम तापमान
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी:-