Get App

Emraan Hashmi: 'आशिक बनाया आपने' के 21 साल बाद इमरान हाशमी-हिमेश रेशमिया आए साथ, 'गनमास्टर जी9' में दिया म्यूजिक

Emraan Hashmi: अभिनेता इमरान हाशमी और सिंगर हिमेश रेशमिया 21 साल बाद 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में फिर एक साथ नजर आए। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'गनमास्टर G9' के बारे में बात की, जो 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 5:08 PM
Emraan Hashmi: 'आशिक बनाया आपने' के 21 साल बाद इमरान हाशमी-हिमेश रेशमिया आए साथ, 'गनमास्टर जी9' में दिया म्यूजिक
हिमेश ने अपने हालिया काम पर मिले रिस्पॉन्स के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- "आवारापन सुपर हिट रहा और अब 'गनमास्टर' भी सुपर हिट है।

Emraan Hashmi: 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में अभिनेता इमरान हाशमी और सिंगर हिमेश रेशमिया 21 साल बाद फिर एक साथ नजर आए। दोनों ने अपने पुराने लंबे जुड़ाव को याद किया और अपनी नई फिल्म 'गनमास्टर G9' के बारे में बात की।

शो में आए इमरान ने इंडियन आइडल के मंच पर वापसी के बारे में बात करते हुए कहा- 'मैं एक ही चीज कहना चाहूंगा, बाकी शो एक तरफ और इंडियन आइडल एक तरफ।' अपने 21 साल के रिश्ते के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा- "यार एक चीज मैं कह सकता हूं देर आए लेकिन दुरुस्त आए। 21 साल हो गए, फिल्में बदल गईं, गाने बदल गए और हम भी थोड़े बदल गए, लेकिन दर्शकों का प्यार वैसे का वैसा ही है।"

इमरान ने अपनी फिल्मों से जुड़े संगीत के लिए भी हिमेश को श्रेय दिया और कहा- "और टीजर हो या ट्रेलर हो... गाने हो, उसका श्रेय मैं नहीं लूंगा, वो हिमेश को जाता है। उनका टैलेंट है। मुझे सिर्फ बोला जाता था कि इधर से उधर जाओ और लिप-सिंक करो।"

इस बीच हिमेश ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से संगीत को आगे बढ़ाने की क्षमता के लिए इमरान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- "मेरा गाना हो या कोई और का गाना हो इमरान का म्यूजिक फेल नहीं होता यार, क्योंकि इमरान तो इमरान हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें