Get App

PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार की पेरेंट का शेयर 7% चढ़कर बंद, 2 सप्ताह में झेल चुका है 44% की गिरावट

PB Fintech Share Price: हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसके को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और होलटाइम डायरेक्टर आलोक बंसल ने अपने एग्जीक्यूटिव पद से हटने की इच्छा जताई है। PB फिनटेक साल 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

Ritika Singhअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 4:22 PM
PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार की पेरेंट का शेयर 7% चढ़कर बंद, 2 सप्ताह में झेल चुका है 44% की गिरावट
PB Fintech का शेयर एक सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत गिरा है।

Policybazaar और Paisabazaar प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी PB Fintech के शेयरों में 23 नवंबर को करीब 7 प्रतिशत की तेजी रही। BSE पर शेयर 1090 रुपये पर बंद हुआ। खरीद बढ़ने से दिन में यह पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 9 प्रतिशत तक चढ़कर 1113.35 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 50,702 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में खरीद बढ़ने की अलग से कोई खास वजह सामने नहीं आई है।

PB Fintech के शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसके को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और होलटाइम डायरेक्टर आलोक बंसल ने अपने एग्जीक्यूटिव पद से हटने की इच्छा जताई है। एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, होलटाइम डायरेक्टर के रूप में उनका आखिरी कामकाजी दिन 31 मार्च 2027 होगा। बंसल 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के बोर्ड में एक नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे।

आलोक बंसल ने साल 2008 में याशीष दहिया के साथ मिलकर पॉलिसीबाजार को शुरू किया था। बंसल का कहना है कि यह बदलाव उनकी अपनी निजी इच्छा के कारण है क्योंकि वह अब रोजमर्रा की कार्यकारी जिम्मेदारियों से पीछे हटना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।

PB Fintech का शेयर 2 सप्ताह में 44 प्रतिशत कमजोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें