Get App

Bonus Share: महिंद्रा की कंपनी दे रही हर शेयर पर एक मुफ्त, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Tech Mahindra Bonus Share: महिंद्रा ग्रुप की टेक महिंद्रा के शेयरधारकों को 11 साल बाद बोनस शेयर मिलने जा रहे हैं। कंपनी हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर देगी। रिकॉर्ड डेट के साथ जानिए बोनस शेयर कब खाते में आएंगे और कंपनी ने अब तक कितना डिविडेंड दिया है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:55 PM
Bonus Share: महिंद्रा की कंपनी दे रही हर शेयर पर एक मुफ्त, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
Tech Mahindra ने इससे पहले मार्च 2015 में बोनस शेयर जारी किए थे।

Tech Mahindra Bonus Share: महिंद्रा ग्रुप की आईटी कंपनी Tech Mahindra के शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा मिलने वाला है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर के लिए 30 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

Tech Mahindra के सिक्योरिटीज अलॉटमेंट कमेटी ने 1 दिसंबर को बोनस शेयर जारी करने की तारीख तय की है। ये शेयर 2 दिसंबर से बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

हर शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर

Tech Mahindra के बोनस इश्यू का रेशियो 1:1 है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर एक मौजूदा शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी प्रत्येक बोनस शेयर ₹5 फेस वैल्यू का जारी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें