Get App

AI sell off : AI में भारी बिकवाली की आपदा से निपटने के लिए तमाम सरकारें उठा रहीं कदम, जानिए अभी और कितनी बढ़ सकती है मुश्किल

AI sell off : AI में बिकवाली ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। हर तरफ जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बिकवाली से निपटने के लिए दुनिया की सारी सरकारें कदम उठा रही हैं। इस आपदा से कैसे निपटा जा रहा है इस पर नजर डालें तो दक्षिण कोरिया,ताइवान और चीन के रेगुलेटर्स आगे आए हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:20 PM
AI sell off : AI में भारी बिकवाली की आपदा से निपटने के लिए तमाम सरकारें उठा रहीं कदम, जानिए अभी और कितनी बढ़ सकती है मुश्किल
AI sell off : ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म BTIG की राय है कि बाजार में अभी और उथल-पुथल आ सकती है। एप्पल अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 3-5% नीचे है

AI sell-off : मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली हावी है। निफ्टी 400 अंक टूटकर 25400 के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में भी 1200 प्वाइंट की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी आज के रिकॉर्ड हाई से 2000 अंक टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा प्रेशर देखने को मिल रहा है। मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी नीचे है। सरकारी बैंकों में भी बिकवाली आई है। PSU इंडेक्स 2.5 फीसदी टूटा है। हालांकि, बाजार को आज IT सेक्टर का सहारा मिल रहा है। ग्लोबल AI थीम में कोहराम से इनके सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। आईटी इंडेक्स करीब 2 फीसदी ऊपर है। दिग्गज TCS 4 फीसदी ऊपर है,टेक महिंद्रा, इंफोसिस, LTM, परसिस्टेंट में भी अच्छी खरीदारी आई है।

बाजार में तेज गिरावट का कारण ग्लोबल सेलऑफ भी है। दरअसल AI में बिकवाली ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। हर तरफ जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बिकवाली से निपटने के लिए दुनिया की सारी सरकारें कदम उठा रही हैं। इस आपदा से कैसे निपटा जा रहा है इस पर नजर डालें तो दक्षिण कोरिया,ताइवान और चीन के रेगुलेटर्स आगे आए हैं। बाजार में भारी गिरावट रोकने के लिए यहां कई कदम उठाए गए हैं।

ताइवान के रेगुलेटर FSC ने शॉर्ट सेलिंग पर उठाए सख्त कदम

AI में भारी बिकवाली पर नकेल कसने के लिए ताइवान के रेगुलेटर FSC (Financial Supervisory Commission) ने शॉर्ट सेलिंग पर सख्त कदम उठाए हैं। पिछले दिन के क्लोजिंग भाव से नीचे शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगा दी गई है। शॉर्ट सेल्स के लिए न्यूनतम मार्जिन 130% से बढ़कर 150% कर दी गई है। नवंबर में शॉर्ट सेलिंग पर पाबंदियों का तीसरा कदम उठाया गया है। ताइवान का TAIEX पिछले हफ्ते 18% टूटा था। 1991 के बाद यह सबसे बड़ी वीकली गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें