Asia Power Index 2026: एशिया में भारत की बढ़ती ताकत और ग्लोबल मंच पर उसके प्रभाव को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है। लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) की ओर से जारी Asia Power Index 2026 (एशिया पावर इंडेक्स 2026) में भारत ने एशिया के तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखी है। भारत को इस साल 40.5 अंक मिले हैं। इस रैंकिंग में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। जबकि भारत तीसरे नंबर पर बरकरार है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्रीय नेतृत्व क्षमता की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। रिपोर्ट में उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता बताया गया है।
