आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' दो भागों वाली फिल्म का पहला हिस्सा है, जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म को समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। खाड़ी देशों में बैन होने के बावजूद इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। दूसरे भाग, 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर एक रिकॉर्ड कायम किया।