वंदे भारत: जब भी कोई नई वंदे भारत चलती है या किसी नए रूट पर पहली बार जाती है, तो लोगों में अलग ही जोश दिखता है। कोई ट्रेन के सामने सेल्फी ले रहा होता है, कोई अंदर का वीडियो बना रहा होता है, तो कोई खिड़की से बाहर का नजारा फोन में कैद कर रहा होता है। थोड़ी ही देर में वो सफर सोशल मीडिया पर छा जाता है।
