Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनियों- RailTel और RVNL को नए प्रोजेक्ट मिले हैं। इन दोनों कंपनियों को कुल ₹375 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। RailTel आंध्र प्रदेश सरकार के लिए लीगल AI प्लेटफॉर्म तैयार करेगी, जबकि RVNL रेलवे वर्कशॉप की क्षमता बढ़ाने का काम करेगी। ऐसे में सोमवार, 23 नवंबर को दोनों शेयरों पर निवेशकों की नजर रह सकती है।
