Get App

VIDEO: सीएम योगी की मां के निधन पर मेरठ के मदरसे में मुस्लिमों ने मांगी दुआ, छात्रों ने उठाए हाथ; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

CM Yogi Mother Dies: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर मेरठ के एक मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों और छात्रों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। मौलाना के साथ मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों ने भी हाथ उठाकर प्रार्थना की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 91 वर्षीय सावित्री देवी का 20 नवंबर को उत्तराखंड में निधन हो गया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 6:15 PM
VIDEO: सीएम योगी की मां के निधन पर मेरठ के मदरसे में मुस्लिमों ने मांगी दुआ, छात्रों ने उठाए हाथ; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
CM Yogi Mother Savitri Devi Dies: मेरठ के मदरसे में मुस्लिम छात्रों ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के लिए दुआ की

CM Yogi Mother Savitri Devi Dies News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर मेरठ के एक मदरसे से आपसी सौहार्द एवं इंसानियत की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों और मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों ने दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगी। मौलाना के साथ छात्रों ने भी हाथ उठाकर ईश्वर से दिवंगत आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। इस घटना का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मदरसे में CM योगी की मां के लिए मांगी गई दुआ

सोशल मीडिया पर पत्रकारों की ओर से शेयर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, मेरठ के एक मदरसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दुआ की। X पोस्ट के अनुसार, मदरसे में तालीम लेने पहुंचे छात्रों ने भी नमाज के बाद इस दुआ में हिस्सा लिया।

वीडियो में सफेद कपड़े और टोपी पहने कई छात्र एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मौजूद लोग हाथ उठाकर दुआ करते नजर आ रहे हैं। मदरसे में एक बैनर भी लगाया गया है, जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए संदेश लिखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें