India-Pakistan Relations: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इस बीच, पाकिस्तान की ओर से भारत के साथ संवाद को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने साझा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को स्वीकार करते हुए भारत-पाक के बीच अलग-अलग पहचानों का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दिया है। मलिक ने नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद मंच पर विभिन्न सभ्यताओं के बीच बातचीत को जरूरी बताया है।
