Agniveers Marriage Rules: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अग्निपथ योजना' के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों को अब 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी (दूसरे कार्यकाल)' के दौरान शादी करने की अनुमति होगी। भर्ती हुए अग्निवीरों को भेजे गए एक मैसेज की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने CNN-News18 को बताया, 'जो अग्निवीर दो साल का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) चुनते हैं, उन्हें शादी करने की अनुमति दी जाएगी।' लेकिन यह अनुमति ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद ही मिलेगी। हालांकि, भर्ती के समय और शुरुआती चार साल की सेवा के दौरान अविवाहित रहना अनिवार्य है।
भारतीय नौसेना के पहले बैच के चार साल पूरे होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर स्थायी नियुक्ति का विकल्प दिया गया है। जबकि बाकी के पात्र अग्निवीरों को दो साल के एक्सटेंशन का अवसर मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने 4 नवंबर को दूसरी टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी दी थी।
कितने साल तक उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी?
दरअसल, 2022 में शुरू की गई 'अग्निपथ स्कीम' के तहत सेना में भर्ती के समय उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी है। उन्हें अपने शुरुआती चार साल के कार्यकाल के दौरान शादी करने की मनाही है। यहां तक कि दो साल का विस्तार (जिसे आधिकारिक तौर पर 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' या TOD कहा जाता है) चुनते समय भी अग्निवीर का अविवाहित होना जरूरी है। हालांकि, एक छोटे ब्रेक के बाद जब वे दूसरे कार्यकाल के लिए जुड़ेंगे, तो उन्हें लगभग चार सप्ताह की एक शॉर्ट ट्रेनिंग से गुजरना होगा। इस ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के तुरंत बाद उन्हें शादी करने की अनुमति मिल जाएगी।
भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के पहले बैच ने अपना शुरुआती चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इनमें से 25 फीसदी को मेरिट के आधार पर स्थायी रूप से शामिल होने का मौका दिया गया है। जबकि बाकी योग्य उम्मीदवारों को दो साल का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) चुनने का विकल्प दिया गया है। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के पहले बैच भी अगले महीने अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ज दो साल के 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' को मंजूरी दी थी तो इसका मकसद ट्रेनिंग ले चुके सेना के युवा जवानों को लंबे समय तक सेवा में बनाए रखना और बाकी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को कुल छह साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित भर्ती का एक और मौका देना है।
अग्निवीर अपनी शुरुआती 4 साल की नौकरी के दौरान शादी नहीं कर सकते। हालांकि, नवंबर 2026 में भारत सरकार ने 'अग्निपथ स्कीम' में बड़ा बदलाव करते हुए 4 साल पूरे होने के बाद मिलने वाले 2 साल के सेवा विस्तार (Extension) के दौरान शादी करने की अनुमति दे दी है:-
केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय की तरफ से नवंबर 2026 में किए गए संशोधनों के बाद शादी के नियमों में बड़ी राहत दी गई है:-