Get App

Agniveers Marriage Rules: अग्निवीरों को दूसरे कार्यकाल के दौरान शादी करने की मिली अनुमति? जानें- क्या है नियम और शर्तें

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को अब सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी (दूसरे कार्यकाल) के दौरान शादी करने की अनुमति होगी। सूत्रों के मुताबिक, दो साल का सर्विस एक्सटेंशन लेने वाले अग्निवीर शॉर्ट ब्रेक के बाद दोबारा नौकरी में शामिल होंगे। इसके बाद उन्हें करीब चार सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के तुरंत बाद वे शादी कर सकेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 2:33 PM
Agniveers Marriage Rules: अग्निवीरों को दूसरे कार्यकाल के दौरान शादी करने की मिली अनुमति? जानें- क्या है नियम और शर्तें
Agniveers Marriage Rules: सूत्रों के अनुसार, अग्निवीरों को 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' (दूसरे कार्यकाल) के दौरान शादी करने की अनुमति होगी

Agniveers Marriage Rules: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अग्निपथ योजना' के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों को अब 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी (दूसरे कार्यकाल)' के दौरान शादी करने की अनुमति होगी। भर्ती हुए अग्निवीरों को भेजे गए एक मैसेज की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने CNN-News18 को बताया, 'जो अग्निवीर दो साल का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) चुनते हैं, उन्हें शादी करने की अनुमति दी जाएगी।' लेकिन यह अनुमति ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद ही मिलेगी। हालांकि, भर्ती के समय और शुरुआती चार साल की सेवा के दौरान अविवाहित रहना अनिवार्य है।

भारतीय नौसेना के पहले बैच के चार साल पूरे होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर स्थायी नियुक्ति का विकल्प दिया गया है। जबकि बाकी के पात्र अग्निवीरों को दो साल के एक्सटेंशन का अवसर मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने 4 नवंबर को दूसरी टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी दी थी।

कितने साल तक उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी?

दरअसल, 2022 में शुरू की गई 'अग्निपथ स्कीम' के तहत सेना में भर्ती के समय उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी है। उन्हें अपने शुरुआती चार साल के कार्यकाल के दौरान शादी करने की मनाही है। यहां तक ​​कि दो साल का विस्तार (जिसे आधिकारिक तौर पर 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' या TOD कहा जाता है) चुनते समय भी अग्निवीर का अविवाहित होना जरूरी है। हालांकि, एक छोटे ब्रेक के बाद जब वे दूसरे कार्यकाल के लिए जुड़ेंगे, तो उन्हें लगभग चार सप्ताह की एक शॉर्ट ट्रेनिंग से गुजरना होगा। इस ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के तुरंत बाद उन्हें शादी करने की अनुमति मिल जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें