Get App

IMD Weather Update: कहीं घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 23 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। आइए जानते हैं कैसा होगा मौसम

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 12:34 PM
IMD Weather Update: कहीं घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
IMD Heavy Rain Aert: मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और कोहरे का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में देश कई राज्यों में घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं अगले सात दिनों तक पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला हैं। इन इलाकों में मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय और नागालैंड के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर बादल गरजने और बिजली चमकने का भी अनुमान है। आइए जानते हैं कैसा होगा मौसम

कैसा होगा इन राज्यों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, रायलसीमा के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

कैसा होगा यूपी का मौसम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें