Get App

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में डबल स्टैंडर्स को लेकर किए सवाल, बोले- कोल्डप्ले 'ड्रंक एंड हाई' गा सकता है वह क्यों नहीं?

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने गानों पर लगी पाबंदियों की तुलना कोल्डप्ले के गाने 'ड्रंक एंड हाई' के बोलों से की। सिंगर ने क्या कुछ कहा चलिए बताते हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 10:34 AM
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में डबल स्टैंडर्स को लेकर किए सवाल, बोले- कोल्डप्ले 'ड्रंक एंड हाई' गा सकता है वह क्यों नहीं?
अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि 21 नवंबर के शो में दिलजीत दोसांझ के चार गानों को न गाया जाए।

Diljit Dosanjh: शनिवार 21 नवंबर को अपने 'ऑरा इंडिया टूर' (AURA India Tour) के तहत अहमदाबाद में हुए कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों को लेकर चल रहे विवाद पर बात की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि उनके गानों पर पाबंदियां क्यों लगाई जाती हैं, जबकि कोल्डप्ले (Coldplay) जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार ऐसे गाने गा सकते हैं जिनमें नशे या 'ड्रंक और हाई' (drunk and high) होने की बात होती है और उन पर कोई आपत्ति नहीं जताई जाती।

जनवरी 2025 में इसी स्टेडियम में होने वाले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा कि जब से उन्होंने उस बैंड का कॉन्सर्ट देखा था, तभी से उनकी भी इस स्टेडियम में परफॉर्म करने की इच्छा थी। इसके बाद उन्होंने कोल्डप्ले के गाने 'हिम फॉर द वीकेंड' (Hymn for the Weekend) के बोलों का उदाहरण दिया और पूछा कि जब कोल्डप्ले ने "ड्रंक और हाई" होने के बारे में गाया, तो किसी ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई, लेकिन जब उन्होंने अपने गाने गाए तो लोगों को दिक्कत होने लगी।

दिलजीत दोसांझ ने दोहरे मानकों पर सवाल उठाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें