Get App

LPG Price 22 November: गैस के दाम में हुआ बड़ा बदलाव? बुक करने से पहले चेक करें ताजा रेट

LPG Price 22 November: LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर नए रेट जारी हो गए हैं। फिलहाल आज घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 8:46 AM
LPG Price  22 November: गैस के दाम में हुआ बड़ा बदलाव? बुक करने से पहले चेक करें ताजा रेट
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

LPG Price 22 November 2026:  गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा सा बदलाव घर के बजट पर असर डाल सकता है। सिलेंडर की रेट में हुआ बदलाव का असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ता है। सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें क्या हैं।

चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत (14.2 किलो) कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (19 किलो)
दिल्ली 939.50 रुपए 2,820.00 रुपए
नोएडा 939.50 रुपए 2,757.50 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए 2,774.50 रुपए
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपए
बेंगलुरु  944.50 रूपए 2909.00 रूपए
जयपुर 945.50 रुपये 2,847.00 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रूपए 2843.50 रूपए
गुड़गाव 950 रूपए 2838 रूपए
लखनऊ 979.50 रुपए 2,932.50 रुपए
हैदराबाद 994.50 रूपए 3081.00 रूपए
भुवनेश्वर 968.00 रुपए 3,004.00 रुपए

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की हर महीने की शुरुआत में समीक्षा होती है। इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों पर निर्भर करते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो। इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है।

बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें