Get App

'सोना खरीदना कम कीजिए', पीएम मोदी के अपील का असर...10 ग्राम सोने पर बचा लिए 30000 रुपये

लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक साल पहले मैंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। मुझे खुशी है कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देशवासियों से एक वक्त का खाना छोड़ने को कहा था और लोगों ने उनकी बात मानी थी

Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 8:59 PM
'सोना खरीदना कम कीजिए', पीएम मोदी के अपील का असर...10 ग्राम सोने पर बचा लिए 30000 रुपये
मई में देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल मई में देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी के इस अपील की देश में काफी चर्चा हुई थी। लेकिन इस अपील का असर अब देखने को मिला है। बीते कुछ महीनों में सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। उनकी अपील के बाद से अब तक 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 30 हजार रुपये कम हो चुकी है। वहीं सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धन्यवाद भी दिया है।

पीएम मोदी के अपील का असर

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह शास्त्री जी ने देशवासियों से खाने की कमी के समय एक वक्त का भोजन छोड़ने की अपील की थी, उसी तरह उन्होंने भी लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करने का आग्रह किया था। पीएम मोदी के मुताबिक, लोगों ने उनकी इस अपील पर अमल भी किया और सोने की खरीद में कमी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें