IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं पर भारी बारिश तो वहीं कहीं पर घना कोहरा देखने को मिला है। वहीं इन सब के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास एक्टिव चक्रवाती तूफान 'अकवान' अब कमजोर पड़ चुका है। आईएमडी ने तमिलनाडु और केरल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 23 से 27 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
