Get App

Nvidia News: टॉप की कंपनी अब चौथे स्थान पर, 18 साल में सबसे तेज वीकली स्पीड से फिसले शेयर

Nvidia News: एनवीडिया के शेयरों की फिसलन जारी है और वीकली लेवल पर 18 साल में इसमें सबसे तेज गिरावट आई। इसके साथ ही अब यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के मामले में तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर आ गई है। जानिए इसके शेयरों को ऐसा तगड़ा झटका क्यों लगा है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 1:21 PM
Nvidia News: टॉप की कंपनी अब चौथे स्थान पर, 18 साल में सबसे तेज वीकली स्पीड से फिसले शेयर
शुक्रवार, 20 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में करीब 14% की गिरावट आई और यह $125.53 पर बंद हुआ।

अमेरिकी शेयर मार्केट में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंपनियों के शेयरों की तेज बिकवाली ने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों की रैंकिंग को ही बदल दिया। चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) को तगड़ा शॉक लगा है और अब यह दुनिया की तीन सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनियों में भी नहीं रह गई है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के मामले में अब यह तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे नंबर पर आ गई है। गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने इसे पछाड़ दिया है। वहीं $5.08 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ आईफोन (iPhone) बनाने वाली एपल (Apple) सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है तो $3.72 ट्रिलियन यानी $3.72 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दूसरे स्थान पर है। अल्फाबेट का मार्केट कैप $3.44 ट्रिलियन और एनवीडिया का $3.4 ट्रिलियन।

Nvidia के शेयरों में 18 साल की सबसे लंबी गिरावट

शुक्रवार, 20 नवंबर को एनवीडिया के शेयरों में करीब 14% की गिरावट आई और यह $125.53 पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनवीडिया के शेयरों में लगातार सातवें हफ्ते गिरावट आई जोकि साल 2008 के बाद इसके लिए सबसे लंबी रही। इस गिरावट से पहले साल 2026 के अधिकतर दिन एनवीडिया दुनिया भर में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी थी।

खास बात ये है कि एनवीडिया के शेयरों में गिरावट ऐसे समय आई है, जब इसके रिजल्ट धमाकेदार आए हैं। इस वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही यानी 25 अक्टूबर को समाप्त तिमाही में कंपनी को करीब $11580 करोड़ का रिकॉर्ड रेवेन्यू मिला जोकि सालाना आधार पर 103% अधिक रहा। कंपनी के डेटा सेंटर बिजनेस का रेवेन्यू भी इस दौरान 110% बढ़कर करीब $10760 करोड़ पर पहुंच गया। अब एनवीडिया का अनुमान है कि चौथी तिमाही में इसे करीब $13000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो सकता है। एनवीडिया का वित्त वर्ष जनवरी के आखिरी रविवार को समाप्त होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें