Get App

'कभी नहीं सोचा था कि मुझे इंडिया की याद आएगी', जापानी महिला ने हेल्थकेयर के मामले में भारत को बताया जापान से बेहतर

जापानी महिला ने बताया कि वह इतनी बीमार थीं कि हिल-डुल भी नहीं पा रही थीं, फिर भी उन्हें जापान में अस्पताल जाने के लिए टैक्सी बुक करनी पड़ी। वहीं भारत में यही काम एक ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकता था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 12:25 PM
'कभी नहीं सोचा था कि मुझे इंडिया की याद आएगी', जापानी महिला ने हेल्थकेयर के मामले में भारत को बताया जापान से बेहतर
भारत में मिली स्वास्थ्य सेवाओं से तुलना करते हुए महिला ने बताया कि वहां मरीज ऐप्स के जरिए डॉक्टर को बुक कर सकते हैं, जो लगभग 30 मिनट में घर पहुंच जाते हैं।

एक जापानी महिला ने जापान और भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए बताया कि भारत में मेडिकल मदद लेना कहीं अधिक सुविधाजनक है। वहां ऐप्स के जरिए घर पर डॉक्टर को बुलाया जा सकता है। दवाइयां भी कुछ ही मिनटों में घर तक पहुंचाई जा सकती हैं।

महिला ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि भारत से जापान लौटने के बाद एक सुबह वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। उन्हें लगभग चार बार उल्टी हुई, जिससे वह इतनी कमजोर हो गईं कि हिल-डुल भी नहीं पा रही थीं। ऐसी हालत में भी उन्हें जापान में अस्पताल जाने के लिए टैक्सी बुक करनी पड़ी और दवाइयां तैयार होने का इंतजार करना पड़ा।

"एक ऐसी चीज जो भारत, जापान से बेहतर करता है"

उन्होंने कहा- "मैं भारत से जापान वापस आई हूं और यहां बहुत असुविधा हो रही है। आज सुबह मुझे लगभग चार बार उल्टी हुई और मैं हिल भी नहीं पा रही थी। मेरी हालत बहुत खराब थी, लेकिन मुझे अस्पताल जाना था। जापान में आपको अस्पताल जाना ही पड़ता है।" उन्होंने आगे बताया- "मेरी हालत खराब थी लेकिन किसी तरह मैंने एक टैक्सी का इंतजाम कर लिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें