Donald Trump Slams US Fed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर और अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों का हवाला देते हुए अमेरिकी केंद्रीय बैंक पर निशाना साधा है। ट्रंप का तर्क है कि अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरें कम कर दे, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था सालाना 20 प्रतिशत तक की रफ्तार से बढ़ सकती है। उन्होंने केंद्रीय बैंक पर आर्थिक विकास को पीछे धकेलने का आरोप लगाते हुए अपनी आलोचना फिर तेज कर दी है।
