Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड ने सोने-चांदी की चमक और फीकी कर दी है। 18 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड तो अब ₹1 लाख के भी नीचे आ चुका है। इसकी चमक एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार छठे दिन फीकी पड़ी है। इन छह दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹12060 और 22 कैरट वाला ₹11060 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹25100 सस्ती हुई है।
