Silver price crash: चांदी की चमक फीकी पड़ी है। शुक्रवार, 20 नवंबर को कीमतों में भारी गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की आशंका के चलते निवेशकों ने चांदी से दूरी बना ली। हालांकि, ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इस गिरावट को ₹1,42,000 से ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम के स्तर के बीच सपोर्ट मिल सकता है।
