Market View : बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी आज के लो से करीब 150 अंक सुधरा है। बैंक निफ्टी में भी 500 अंकों का सुधार देखने को मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 90.09 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,111.84 पर और निफ्टी 18.10 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,532.40 पर दिख रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप की भी रिकवरी आई है।
