Get App

OnEMI Technology Share Price: इस नई लिस्टिंग कंपनी पर आया HSBC का दिल, 47% चढ़ सकता है शेयर

OnEMI Technology Solutions Share Price: ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में मजबूत अर्निंग ग्रोथ (कमाई में वृद्धि) दिखाएगी। इसके पीछे कंपनी का तेजी से विस्तार, बेहतर होती ऑपरेशनल एफिशिएंसी और नियंत्रित क्रेडिट कॉस्ट जैसे कारक होंगे।

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 11:43 AM
OnEMI Technology Share Price: इस नई लिस्टिंग कंपनी पर आया HSBC का दिल, 47% चढ़ सकता है शेयर
ब्रोकरेज के अनुसार, यह स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर उपलब्ध है।

OnEMI Technology Solutions Share Price: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म 'किश्त' (Kissht) की पैरेंट कंपनी, ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड (OnEMI Technology Solutions Ltd.) के शेयर शुक्रवार, 20 नवंबर को तेजी देखने को मिला। शेयर आज 4 फीसदी उछलकर 351.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा। स्टॉक में तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म द्वारा स्टॉक की कवरेज शुरु करने के बाद आई।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए ₹500 का प्राइस टारगेट तय किया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 47% ज्यादा है।

ब्रोकरेज फर्म ने HSBC के अनुसार, 'किश्त' उन चुनिंदा भारतीय कंपनियों में से एक है, जिसका बिजनेस मॉडल अलग है और यह मुख्य रूप से डिजिटल अनसिक्योर्ड लेंडिंग (बिना गारंटी वाले लोन) पर केंद्रित है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में मजबूत अर्निंग ग्रोथ (कमाई में वृद्धि) दिखाएगी। इसके पीछे कंपनी का तेजी से विस्तार, बेहतर होती ऑपरेशनल एफिशिएंसी और नियंत्रित क्रेडिट कॉस्ट जैसे कारक होंगे।

HSBC का अनुमान है कि इन कारकों की मदद से 'ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी' वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 (FY26-FY29) के दौरान लगभग 60% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से अपना प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) बढ़ा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें