Get App

IT Stocks : ग्लोबल मार्केट में AI शेयरों का बुलबुला फूटा, 1% से ज्यादा उछला निफ्टी का IT इंडेक्स

IT Stocks : शुक्रवार को निफ्टी IT इंडेक्स में उछाल देखने को मिला है। इसके चलते TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक और इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और कोफोर्ज जैसे मिडकैप IT शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में कमजोरी है और ग्लोबल मार्केट में AI शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 10:42 AM
IT Stocks : ग्लोबल मार्केट में AI शेयरों का बुलबुला फूटा, 1% से ज्यादा उछला निफ्टी का IT इंडेक्स
IT Stocks : यह तेजी केवल लार्ज-कैप शेयरों तक ही सीमित नहीं है। कई मिड-कैप IT कंपनियों ने इससे कहीं अधिक मजबूत बढ़त दर्ज की है। BSE पर टॉप 10 मिडकैप गेनर्स में 6 IT कंपनियां शामिल हैं

IT Stocks : शुक्रवार को भारतीय IT शेयरों में तेजी देखने को रही है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली आई है और घरेलू बाजार के भी ज्यादातर सेक्टरों में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी IT इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है । निफ्टी 50 में TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। वहीं,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश को लेकर बनी चिंताओं का असर अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर लगातार बना हुआ है।

सुबह लगभग 9:45 बजे,निफ्टी IT इंडेक्स 1.3 प्रतिशत बढ़कर 31,310.7 पर दिख रहा था। यह NSE पर आज सबसे मजबूत सेक्टर दिख रहा है। इसके विपरीत,सेंसेक्स 108.9 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 82,912.8 पर आ था। जबकि निफ्टी 33.2 अंक गिरकर 25,481.1 पर ट्रेड कर रहा था।

बाजार में चौतरफा बिकवाली के दबाव के बीच IT शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.11 प्रतिशत गिर गया है,वहीं निफ्टी एनर्जी और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.02-1.02 प्रतिशत की गिरावट आई है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.80 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

TCS, टेक महिंद्रा और HCL टेक निफ्टी के टॉप गेनरों में शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें