एक तरफ जहां घरेलू LPG के कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार तीन महीनों से बढ़ रहे हैं। 1 सितंबर को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये का इजाफा हुआ, जिससे यह 2,747.50 रुपये पर पहुंच गई। इसके बाद 1 अक्टूबर को इसमें 62.50 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया, जिससे इसकी कीमत 2,810 रुपये हो गई। 1 नवंबर को 10 रुपये की और बढ़ोतरी के साथ दिल्ली और नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,820 रुपये हो गई है। इस तरह, पिछले तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल 82 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।