LPG Price 19 November 2026: आपके शहर में क्‍या हैं LPG सिलेंडर के दाम,बुकिंग से पहले चेक करें रेट

LPG Price 19 November 2026: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट जारी हो गए है। देश में घरेलू LPG सिलेंडर पर कमीशन बढ़ाने की खबरों के बीच आज 19 नवंबर को 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्‍ली में 942.50 रुपये में मिल रहा है

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर 942.50 रुपये है।नोएडा में आज दाम 941.50 रुपये है।

LPG Price 19 November 2026: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट जारी हो गए है। देश में घरेलू LPG सिलेंडर पर कमीशन बढ़ाने की खबरों के बीच आज 19 नवंबर को 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्‍ली में 942.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं उज्जवला योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी घटा दें तो लाभार्थियों को ये सिलेंडर दिल्‍ली में महज 642 रुपये का पड़ रहा है।

देश में LPG डीलर्स सिलेंडर पर कमीशन को 75 रुपये से बढ़ाकर 120-150 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। डिस्ट्रिब्‍यूटर्स ने सरकारी तेल कंपनियों और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) तक अपनी ये बात पहुंचाई है, जिसके पीछे उन्‍होंने अपने बढ़ते खर्चों का हवाला दिया है।

फिलहाल देश में गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। इस महीने की शुरुआत में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे, जो कि अब तक स्थिर हैं। आइए जानते हैं, आज 19 नवंबर को देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें क्‍या हैं।


क्या है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें

दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर 942.50 रुपये है।नोएडा में आज दाम 941.50 रुपये है। मुंबई में रेट 968 रुपये है।पटना में दाम 1031.50 रुपये है।बेंगलुरू में रेट 944.50 रुपये है। चंडीगढ़ में आज 14.2 किलोग्राम सिलेंडर का रेट 951.50 रुपये है। लखनऊ में दाम 979.50 रुपये है। हैदराबाद में रेट 994 रुपये है। भुनवेश्वर में रेट 968.50 रुपये है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

दिल्‍ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 2,820 रुपये है। नोएडा में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,820 रुपये है। ये दर 1 नवंबर 2026 से लागू 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद की है।

LPG सिलेंडर पर कमीशन बढ़ाने की मांग क्‍यों?

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और पेट्रोल पंप संचालक लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) के साथ सरकारी तेल कंपनियों के सामने भी अपना पक्ष रखा है।

फिलहाल घरेलू एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 14.2 किलो के सिलेंडर की डिलीवरी पर 75 रुपये कमीशन मिलता है। वे इसे बढ़ाकर 120 से 150 रुपये प्रति सिलेंडर करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गैस एजेंसी चलाने का खर्च लगातार बढ़ा है, लेकिन कमीशन में उसी अनुपात में इजाफा नहीं हुआ है। इससे उनकी कमाई और परिचालन लागत के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है।

डीलर्स का तर्क है कि कई साल से उनके कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि कर्मचारियों की सैलरी, बिजली का बिल, गोदाम के रखरखाव और दूसरे परिचालन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा कमाई से कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, इस मांग पर मंत्रालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बुकिंग से पहले देखें ताजा भाव

गौरतलब है कि तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव या एनर्जी सप्लाई में आ रही रुकावट जैसी बाजार की स्थिति को देखते हुए तेल कंपनियां महीने के बीच में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर के रेट बदल सकती हैं। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत जरूर चेक कर लें।

LPG Cylinder Price: आज क्या है भारत में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।